Last Date :03.03.2026
बलिया। नगर से सटे चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर रविवार को आयोजित राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति की बैठक हुई। इसमें 19 अप्रैल को होने वाले चौथे चंद्रशेखर हाफ मैराथन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्कर्ष सिंह ने कहा कि ‘चन्द्रशेखर’ नाम नहीं, बल्कि विचार हैं। समिति के सुधीर सिंह ने कहा कि जनपद के गौरव चंद्रशेखर जी के ओजपूर्ण विचारों को दुनिया में आगे बढ़ाने को यह समिति कृत संकल्पित है। समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार कार्यक्रम की रूपरेखा और भव्य बनाई गई है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के निर्देश पर श्रद्धेय चंद्रशेखर की जयंती पर बलिया में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक हाफ मैराथन की तिथि में बदलाव करते हुए 19 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि उत्तर प्रदेश मैराथन में दूसरे बड़े मैराथन का दर्जा प्राप्त कर चुकी चन्द्रशेखर हाफ मैराथन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक भी प्रतिभा दिखाते रहे हैं। बैठक को तेजा सिंह, उमेश सिंह अमित सिंह छोटू छात्रनेता, भोला सिंह , रणजीत सिंह , संजय सिंह, आदि ने संबोधित किया। बैठक में मनोज शर्मा, नवीन सिंह, धर्मेंद्र सिंह प्रदीप यादव, विरेन्द्र सिंह, संतोष तिवारी, संतोष चौबे, रवि सिंह, रूस्तम अली, रविशंकर यादव, अनिल सिंह सेंगर, धर्मवीर सिंह कमलेश सिंह, अमित सिंह, नितेश कुमार सिंह,अभय सिंह, विशाल नारायण सिंह, सरदार अफजल,लाल सिंह, तुषार, उपेन्द्र राय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता किसान नेता संतोष सिंह तथा संचालन अजीत सिंह ने किया।
19 April 2026 Ballia ( U.P. )
21.1 Km
7th Chandrashekhar half Marathon 2026- Ballia
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जन्म शताब्दी वर्ष पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन से संबंध
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जन्म शताब्दी वर्ष पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन से संबंध
Apply NowRUN For BALLIA RUN FOR GOOD WILL
बलिया। समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार, तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये होगा। इसके अलावा चौथे स्थान वाले को आठ हजार, पांचवें स्थान वाले को पांच हजार, छठवें स्थान वाले को दो हजार 500 रुपये तथा सांतवे स्थान वाले को दो हजार पुरस्कार राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 8वें से 15वें स्थान तक एक हजार रुपये प्रति खिलाड़ी तथा 16वें स्थान से 21वें स्थान तक पांच सौ रुपये प्रति खिलाड़ी दिया जाएगा।
Read More
19 अप्रैल को होने वाले पांचवा चंद्रशेखर हाफ मैराथन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।.
19 अप्रैल को होने वाले चौथे चंद्रशेखर हाफ मैराथन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।.
19 अप्रैल को होने वाले चौथे चंद्रशेखर हाफ मैराथन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।.